सोनीपत: भदाना गांव में 20 दिनों से खेतों में बिजली आपूर्ति बाधित, किसानों ने सोनीपत एसई कार्यालय में पहुंचकर जताया रोष
भदाना गांव में पिछले 20 दिनों से खेतों की बिजली आपूर्ति बाधित है । जिसके कारण किसानों की फैसले सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। बुधवार को भदाना गांव के किसान सोनीपत बिजली निगम के एस ई कार्यालय में पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों से मांग की की जल्द से जल्द खेतों में बिजली बहाल की जाए ।किसानों ने कहा कि सिंचाई न होने की वजह से गन्ना,ज्वार आदि फसल सूख गई है।