सोनीपत: साइबर थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर महिला से ठगी करने वाले आठ आरोपियों को जयपुर से किया गिरफ्तार
सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर महिला से ठगी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार कर 1.20 लाख रुपये, 16 मोबाइल, छह चेक बुक और 14 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। देश में अलग-अलग जगह इस तरह के 60 मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई जाएगी।