देवबंद: पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
देवबंद में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में करीब तीन महीने से वांछित चल रहे आरोपी को देवबंद पुलिस ने रविवार दोपहर तीन बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी अरशद पुत्र मेहंदी हसन के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 25 मई 2026 को पीड़िता ने देवबंद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।