चूरू: जिले में दोपहर एक बजे तक 40.76 फीसदी मतदान, तारानगर पश्चिम सबसे आगे, सुजानगढ़ में सबसे धीमी रफ्तार
Churu, Churu | Nov 14, 2026 चूरू जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण में शनिवार को जिले की छह पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान दोपहर एक बजे तक कुल 40.76 प्रतिशत पहुंच गया। 6 पंचायत समितियों में अब तक 2 लाख 59 हजार 698 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान के आंकड़ों में तारानगर पश्चिम सबसे