मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में व्यायामशाला की जमीन पर दुकानों के निर्माण का आरोप, तहसीलदार ने काम रुकवाया
मऊरानीपुर में व्यायामशाला की जमीन पर दुकानों के निर्माण का आरोप लगा है। सूखनई नदी किनारे पीआरडी विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण का स्थानीय लोगों और विधायक प्रतिनिधि पप्पू सेठ ने विरोध किया। शिकायत के बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। एसडीएम मनोज कुमार भारती ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।