बलरामपुर: बी.एड. काउंसलिंग की तैयारियां पूरी, मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में चारों जिलों की काउंसलिंग होगी, कुलपति ने दी जानकारी
बीएड के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है कुलपति डॉ रवि शंकर सिंह ने बताया कि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में ही बीएड प्रवेश में सफल होने वाले अभ्यर्थियो की काउंसलिंग कराएगा जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है चारों जिलो के छात्रों को उनकी रैंक के अनुसार चुने गए विकल्पो से महाविद्यालय का आवंटन किया जाएगा