बलरामपुर: ताजियादारों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा कलेक्ट्रेट, कर्बला के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
मंगलवार दोपहर लगभग 1:00 बजे ताजियादारो का प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचकर झारखंडी मंदिर के पास स्थित सरोवर पर कर्बला के संरक्षण हेतु ज्ञापन दिया। लोगों का कहना है कि यहां प्राचीन काल से कर्बला था जिसे नगर पालिका परिषद द्वारा स्थानांतरित किया जा रहा है जिससे ताजियादारो को दिक्कत होगी इसे कर्बला के रूप में संरक्षित किया जाए।