बलरामपुर: बलरामपुर की बेटी शुभांशी शुक्ला को मिलेगा भारत श्री सम्मान, 1 जुलाई को जयपुर के जगतपुरा में होगा राष्ट्रीय सम्मान समारोह
जनपद बलरामपुर की प्रतिभाशाली बेटी शुभांशी शुक्ला को उनके साहित्य शिक्षा व सामाजिक योगदान के लिए भारत श्री सम्मान से नवाजा जाएगा, यह राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान समारोह 1 जुलाई 2025 को जगतपुरा जयपुर में आयोजित होगा, जिसमें देशभर की जानी-मानी प्रतिभाओं को आमंत्रित किया गया है, यह एक प्रतिष्ठित लेखिका कंटेंट राइटर और शिक्षिका है।