बलरामपुर: राजेश कुमार सिंह ने अमर मौर्या के अपहरण मामले को बताया फर्जी, कहा- बकाया ₹5000 न देने के लिए लगा रहे आरोप
जनपद बलरामपुर के गैसड़ी में पिछले दिनों एक अपहरण का मामला सामाने आया था जिसके संबंध में अमर मौर्या ने नगर पंचायत अध्यक्ष, राजेश सिंह सहित अन्य लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया था, जिसको लेकर गैसड़ी के मझौली निवासी राजेश सिंह ने आरोपों को फर्जी बताया है उन्होंने कहा अमर मौर्या 5 हजार रूपए बकाया है उसे न देना पड़े इसलिए आरोप लगा रहे है।