पटना ग्रामीण: अगमकुआं पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में चार कुख्यात अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार
अगमकुआं थाना पुलिस और एसटीएफ ने पटना में छोटे सरकार सहित चार शातिर अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मंगलवार की सुबह 11:00 बजे पटना सिटी ASP अतुलेश झा ने बताया कि इनके खिलाफ हत्या, लूट और रंगदारी के दर्जनों मामले पहले से दर्ज हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।