जिला प्रशासन के प्रयासों से 5 से 7 दिसंबर तक नि:शुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरण के लिए तीन दिवसीय विशाल ‘जयपुर फुट’ सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर (नई दिल्ली शाखा) द्वारा डेरा बाबा जोध सचियार, जी.टी. रोड स्थित परिसर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा।