राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम में तंबाकू निषेध दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने जहां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया वहीं भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की संचालिका व वोकेशनल ट्रेनर बबीता ठाकुर ने बच्चों को तंबाकू जैसे नशीले पदार्थ से दूर रहने को कहा ओर स्वास्थ्य पर इसके दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया। वही इस अवसर पर विद्यालय के तीनों सदनों के बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से अपने विचार भी रखें। इस अवसर पर बच्चों ने नारा लेखन को पेंटिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। मध्य निषेध दिवस की अवसर पर बच्चों ने विद्यालय से लेकर डीम बस स्टैंड तक एक जागरूकता रैली भी निकाली। यह अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने बेहतर कार्यक्रम के संचालन के लिए बच्चों को बधाई दी और कहा कि हमें जीवन में तंबाकू जैसे पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए और लोगों को भी इस बारे में जागरूक करना चाहिए ।इस अवसर पर प्रवक्ता इतिहास दलीप शर्मा, आत्मा सिंह, विद्यालय के अनेक अध्यापक उपस्थित थे।
सलग्न फोटो
जागरूकता रैली में भाग लेते हैं डीम स्कूल के छात्र और छात्र।
Kullu, Kullu | Jun 2, 2026