15 जून को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
Kullu Times
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन द्वारा 15 जून को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल तथा 12 जून को होने वाली टेबल टॉप एक्सरसाइज की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन तथा समन्वय बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया।
इस बैठक में आपदा पर आधारित 10वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की तथा जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गए।
अतिरिक्त उपायुक्त, अश्वनी कुमार सहित ज़िला के सभी विभागों के अधिकारी, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड के अधिकारी इसमें वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
बैठक में बताया गया कि टेबल टॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य आपदा की स्थिति में इंफ्रास्ट्रक्चर, विभागीय समन्वय, उपलब्ध संसाधनों और तत्काल प्रतिक्रिया तंत्र की समीक्षा करना है।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि कुल्लू जिले सहित प्रदेश का 40 प्रतिशत हिस्सा उच्च सिसमिक ज़ोन- 5 में आता है जो कि आपदा की दृष्टि से उच्च भेद्यता क्षेत्र है।
बैठक में भूकम्प, बाढ़, वनाग्नि की स्थिति में आपदा प्रबंधन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मौक ड्रिल के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
बैठक मे ग्लेशियर झीलों के टूटने (ग्लाफ) जनित आपदा की स्थिति में भी आपदा प्रबंधन के लिए तैयारी का महत्व बताया गया।
इसके लिए सभी विभागों को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने और संयुक्त अभ्यास के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए।
Kullu, Kullu | Jun 2, 2026