ओ. टी. शास्त्री के परीक्षा परिणाम में टॉप टेन की सूची में आए हुई छात्राओं का हुआ स्वागत :- प्राचार्य डॉ. ओम कुमार
Kullu Times
आज श्री व्यास संस्कृत महाविद्यालय, रघुनाथपुर, कुल्लू ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मण्डी के द्वारा घोषित ओ. टी. शास्त्री के परीक्षा परिणाम में टॉप टेन की सूची में आए हुई छात्राओं का स्वागत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम कुमार शर्मा व महाविद्यालयीय प्रबन्ध समीति के अध्यक्ष सुनील शास्त्री, सचिव प्रेमला ठाकुर व पूर्व अध्यक्ष मोती लाल शर्मा ने विश्वविद्यालय के द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुनीता, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मोनिका तथा सप्तम स्थान प्राप्त करने वाली मेनका को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस समारोह में महाविद्यालय के उपाचार्य कोमल चन्द तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक , डॉ. पुरषोत्तम लाल ठाकुर,डॉ. रिपु दमन, हीरा देवी, होतमे राम, पल्लवी नेगी, लिपिका सविता शर्मा और परिचारिका मीरा देवी आदि व अन्य गण्यमान्य जन उपस्थित रहे। महाविद्यालय की इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य डॉ. ओम कुमार शर्मा ने तीनों छात्राओं को, उनके अभिभावकों को और महाविद्यालीय समस्त प्राध्यापकों को तथा कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दी। प्राचार्य ने अपने कथन में बताया कि यह महाविद्यालय गत तीस वर्षों से संस्कृत व अन्य सामाजिक क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देता आ रहा है और आगे भी यथाशक्ति देता रहेगा। इस महाविद्यालय में विद्यार्थियों का सतत समग्र विकास करवाया जाता है। प्राचार्य ने इन छात्राओं के अगामी उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। महाविद्यालय के नोडल अधिकारी व दर्शनाचार्य डॉ. पुरषोत्तम लाल ठाकुर ने बताया कि महाविद्यालय का ओ. टी शास्त्री अन्तिम वर्ष का सम्पूर्ण परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहा है। डॉ. पुरषोत्तम लाल ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि इन तीन छात्राओं ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में भाग लेकर व प्रतिनिधित्व कर महाविद्यालय व कुल्लू जनपद और प्रदेश का नाम भी प्रकाशित किया है। जो भी विद्यार्थी संस्कृत के क्षेत्र में अध्ययन करना चाहते हैं वे इस महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। आजकल शैक्षणिक सत्र 2026 - 27 का प्राक् शास्त्री व ओ. टी. शास्त्री का प्रवेश ( एडमिशन) चला हुआ है। पुन समस्त छात्रों व अभिभावकों को महाविद्यालय की इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ।
Kullu, Kullu | Jun 2, 2026