चित्तौड़गढ़ के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने नाकोड़ा कार डेकोर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर छत के रास्ते दुकान तक पहुंचे और कांच तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।