फर्रुखाबाद: गांव गैसिंहपुर के पास दो बाइकों की भिड़त में एक बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
कादरीगेट के मोहल्ला आवास विकास स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जनपद मैनपुरी थाना घिरोर के गांव डकरई निवासी गुलफान पुत्र जहीर खान को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने घायल गुलफान को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।मामले रिश्तेदार मुकीम ने बताया। कि गुलफान बाइक से अपने साथी के साथ नवाबगंज के गांव वीरपुर आ रहा था।