बेगूसराय: ज्ञान भारती के पास NH-31 पर सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत, परिजनों में कोहराम
बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया। इस हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत से गुस्साए परिजनों ने एनएच 31 को जामकर दिया और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया है। वही हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस हंगामा कर रहे लोगों को समझने का प्रयास किया गया।