फिरोजाबाद आबकारी इंस्पेक्टर मुकेश प्रताप सिंह की बड़ी कार्यवाही: कांवड़ यात्रा से पहले दुकानों का औचक निरीक्षण
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और जिला आबकारी अधिकारी रवि वर्मा के निर्देश पर आबकारी इंस्पेक्टर क्षेत्र-1 _मुकेश प्रताप सिंह_ ने आज 12.08.2026 को स्टाफ के साथ जनपद की फुटकर मदिरा दुकानों पर बड़ी कार्यवाही की।
निरीक्षण के दौरान दुकानों की साफ-सफाई, स्टॉक, सीसीटीवी, पॉस मशीन और रेट लिस्ट की गहन जांच की गई।
कांवड़ यात्रा को देखते हुए सभी दुकान संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए:
1.दुकानों पर अनिवार्य रूप से पर्दे लगाए जाएं
2. दुकान के बाहर शराब का सेवन सख्त मना है
3.*परिसर में विशेष साफ-सफाई रखी जाए ताकि कावड़ श्रद्धालुओं को असुविधा न हो
4. 100% बिक्री पॉस मशीन से और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा हो
आबकारी इंस्पेक्टर मुकेश प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि आदेशों का उल्लंघन करने वाली दुकानों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-
प्रशासन की इस कार्यवाही पर आपकी क्या राय है? कमेंट करें 👇
फिरोजाबाद की हर खबर के लिए DDM News को फॉलो करें 🔔
#DDMNews #Firozabad #MukeshPratapSingh #ExciseFirozabad #DMSantoshSharma #KanwarYatra2026 #AbkariAction #FirozabadNews
---
Firozabad, Firozabad | Aug 12, 2026