Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Aap
ajayjain6262
बारिश मे भीगी नई अनाज मंडी मे पीआर धान, उठान धीमा, धान के कट्टों के नीचे कैरेट नही लगाए, इस्पेक्टर बोला कुछ ही धान भीगा, जानिए......
Israna, Panipat
| Oct 15, 2026
MORE NEWS
*किसान की धान की फसल भीगी तो जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ* *धान खरीद और उठान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जरूरत पड़ी तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट* *मडलौडा अनाज मंडी में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, नमी मापने से लेकर सफाई व्यवस्था तक की हुई जांच* *किसानों को मंडियों में परेशानी से बचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, धरातल पर और सुधार करें अधिकारी* पानीपत, 16 अक्टूबर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने शुक्रवार को मडलौडा अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर धान खरीद, फसल के उठान, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं तथा मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह करीब 10 बजे मंडी पहुंचे उपायुक्त ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि किसानों की फसल को भीगने से बचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि मंडी में अव्यवस्था या लापरवाही के कारण किसान की धान की फसल भीगती है तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त डॉ हरीश ने मंडी में धान की ढेरियों पर पहुंचकर मॉइश्चर मीटर के माध्यम से फसल में नमी की जांच की और संबंधित अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि धान खरीद कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक देरी अथवा किसानों को परेशान करने की शिकायत सामने नहीं आनी चाहिए। उपायुक्त ने मंडी परिसर में संचालित अटल किसान-मजदूर कैंटीन का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कैंटीन के रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों का सत्यापन किया और अब तक भोजन करने वाले किसानों एवं मजदूरों की संख्या के संबंध में जानकारी ली। रजिस्टर में दर्ज विवरण की पुष्टि के लिए उन्होंने संबंधित रजिस्टर को अपने साथ ले लिया, ताकि दर्ज आंकड़ों का सत्यापन किया जा सके। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों और मजदूरों के लिए संचालित सुविधाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए तथा इनके संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
Israna, Panipat | Oct 16, 2026
विदेश से आया मुख्यमंत्री का फोन!
Israna, Panipat | Oct 16, 2026
प्रेस नोट 1 पानीपत पुलिस 15 अक्तूबर 2026 पनीपत, 15 अक्तूबर। पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेधा भूषण आईपीएस के कुशल नेतृत्व में सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बलाना रोड पर मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी को बुधवार को काला आम्ब मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अफसार पुत्र आलीम निवासी जसोई मुजफफरनगर यूपी के रूप में हुई। आरोपी से 4 मोबाइल फोन बरामद किए। थाना इसराना में नरेश पुत्र कर्ण सिंह निवासी गोतम नगर वार्ड नंबर 21 ने शिकायत देकर बताया था कि उसने बलाना रोड पर मॉ टेलिकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान कर रखी है। दुकान पर नए व पुराने मोबाइल रखता है। 20 सितंबर को शाम को अपनी दुकान बंद करने अपने घर चला गया था। 21 सितंबर को मैने दुकान खोली तो दुकान में रखे 4 नए मोबाइल फोन नहीं मिले। रात के समय अज्ञात चोर चोरी करके ले गए। नरेश की शिकायत पर थाना इसराना में अभियोग अंकित कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई थी। सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपी अफसार के कब्जे से चोरी किए 4 मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपी चोरी किए मोबाइलों को बेचने के लिए घूम रहा था। आरोपी अफसार को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जो आरोपी को बंद ज्यूडिशियल जेल कराया गया।
Israna, Panipat | Oct 16, 2026
भावना चौंक के घटनाक्रम पर उपायुक्त ने अधिकारियों को लगाई पटकार.....
Israna, Panipat | Oct 16, 2026
स्वीडन से ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया डीसी को फोन,डीसी ने किया मतलौडा मंडी का दौरा, कहा दोषी अफसर पर होगी कार्रवाई और गिरेगी गाज.....
Israna, Panipat | Oct 16, 2026
अगर समय से उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नही भरा तो होगी कानूनी कार्यवाही, निगम फोरमैन ने दी जानकारी.....
Israna, Panipat | Oct 16, 2026
पानीपत मे बारिश से जमा हुआ पानी, एंबुलेंस भी फंसी, पुलिस कर्मी दिखे जाम खुवलाते नजर आए.....
Israna, Panipat | Oct 15, 2026
कृषि मंत्रीश्याम सिंह राणा ने अनाज मंडी का किया दौरान, अधिकारियों को दिए दिशा -निदेश, किसानों को परेशानी हुई तो अधिकारियों पर होगी कार्यवाही......
Israna, Panipat | Oct 14, 2026