कीर्ति नगर थाना की पुलिस टीम ने घरों में सेंधमारी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी शरद भास्कर ने बताया इनके पास से पुलिस ने 43 हजार कैश भी बरामद किया है। इनकी पहचान शेख मुमताज और जय सियाराम उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। यह दोनों भलस्वा डेयरी और जहांगीरपुरी इलाके के रहने वाले हैं।