पटेल नगर: राजौरी गार्डन: क्लाउड सीडिंग के दूसरे ट्रायल की सफलता पर मंत्री सिरसा ने पीएम मोदी और सीएम गुप्ता को धन्यवाद दिया
मंत्री सिरसा ने बताया कि दिल्ली में क्लाउड सीडिंग का दूसरा ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हुआ। कानपुर से उड़े सेसना विमान ने खेकरा, बुराड़ी, नॉर्थ करोल बाग, मयूर विहार, सड़कपुर और भोजपुर से गुजरते हुए मेरठ एयरपोर्ट पर लैंड किया। इस दौरान 8 क्लाउड सीडिंग फ्लेयर्स छोड़े गए। आईआईटी कानपुर की टीम के अनुसार अब कुछ घंटों में दिल्ली में बारिश हो सकती है।