पडरौना: रामपुर बगहा में शौच के लिए गए वृद्ध को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार रात रामपुर बगहा गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति की उस समय जान चली गई जब वह शौच के लिए घर से बाहर गए थे। मंदिर कुटी की ओर जाते समय एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी।टक्कर लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन मौत हो गई।