पडरौना: कुशीनगर जिले के पड़रौना नगर में बाल श्रम के खिलाफ श्रम विभाग की कार्रवाई, 12 बच्चों को रेस्क्यू किया गया, 10 लोगों पर केस दर्ज
कुशीनगर पड़रौना नगर में जहाँ बाल श्रम रोकथाम को लेकर पुलिस ने सख़्त एक्शन लिया है। आज मंगलवार को शासन द्वारा संचालित बाल श्रम उन्मूलन एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत, श्रम अधिकारी अलंकृता उपाध्याय व पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 नाबालिग श्रमिकों को रेस्क्यू किया है। वहीं, 10 लोगों के खिलाफ बाल श्रम निषेध अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई भी की गई है।