ट्रक की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव लिया कब्जे में
Purnea East, Purnia | Apr 7, 2026
पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी-सोनौली सड़क मार्ग पर मनसाराम पुल के समीप मंगलवार शाम लगभग सात बजे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति सड़क किनारे जा रहा था, तभी पीछे से आ रही ओवरलोड ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही पुलिस