लखीसराय। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को पुरानी बाजार स्थित शहीद स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शुक्रवार की पूर्वाह्न 8:45 पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके बलिदान को याद किया।