बाँदा :-थाना कोतवाली नगर व सर्विलांस टीम द्वारा मेडिकल कॉलेज आवास में हई चोरी का अनावरण करते हुए एक अन्तर्राज्जीय अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
*➡️अभियुक्त के कब्जे से लगभग 11 लाख रुपए कीमत का माल व 4160 रुपए नगद बरामद । अभियुक्त द्वारा सुनियोजित तरीके से दिनांक 18/19.08.2026 को मेडिकल कॉलेज में दिया गया था चोरी की घटना को अंजाम ।*
*➡️अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर अन्य राज्यों में मेडिकल कॉलेज ,हॉस्टल व बड़े बड़े सुनसान वाले आवासों में चोरी की घटनाओं को दिया जाता था अंजाम ।*
*विवरण* - पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज व क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 09.10.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा चोरी करने वाले एक अन्तर्राज्जीय अभियुक्त को चोरी के माल(अनुमानित कीमत 11 लाख) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज बांदा के निवासी डॉ विकास द्वारा दिनांक 19.08.2026 अपने सरकारी आवास में चोरी हो जाने के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी , सीसीटीवी व भौतिक साक्ष्यों का अवलोकन से अभियुक्त की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त राजेश पुत्र कालू निवासी ग्राम गुराडिया थाना टांडा जनपद धार मध्य प्रदेश को झांझरा वाले जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त के कब्जे से लगभग 11 लाख अनुमानित कीमत के दो टंच माल व नगदी बरामद की गई है । पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 18/19.08.2026 की रात्रि को मैं व मेरे सगे भाई सुमल पुत्र कालू ने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर बाउंड्री फांदकर दो जगह कुंडी तोड़कर दो आवासों में चोरी की थी । हम सब मिलकर अन्य राज्यों में मेडिकल कॉलेज ,हॉस्टल व बड़े बड़े सुनसान वाले आवासों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे । पुलिस द्वारा इस संबंध में और गहनता से जांच की जा रही है कि इसके द्वारा और कितने स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया गया है । साथ ही इसके अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । तथा अन्य सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है ।
*बरामदगी-*
1. 01 अदद् टंच माल वजन 45 ग्राम ( पीली धातु)
2. 01 अदद् टंच 29 ग्राम ( पीली धातु)
3. 01 अदद् छल्ला ( सफेद धातु )
4. 01 साडी पिन
5. 02 ज्वैलरी बैग
6. 4160 रुपए नगद
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. राजेश पुत्र कालू निवासी ग्राम गुराडिया थाना टांडा जनपद धार मध्य प्रदेश ।
*वांछित/फरार अभियुक्त-*
1. सुमल पुत्र कालू निवासी ग्राम गुराडिया थाना टांडा जनपद धार मध्य प्रदेश ।
2. शंकर पुत्र कुंदन निवासी ग्राम गुराडिया थाना टांडा जनपद धार मध्य प्रदेश ।
3. भीलू पुत्र मोटला निवासी ग्राम बड़ी कदवाल थाना बोरी जनपद अलीराजपुर मध्य प्रदेश ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0- 416/26 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
*गिरफ्तारी करने वाली की टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बलराम सिंह
2. प्रभारी सर्विंलांस सेल राजेश मौर्य
3. चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी
4. चौकी प्रभारी जिला अस्पताल विनेश गौतम
5. हे0कां0 संदीप यादव (सर्विंलांस )
6. कां0 अमित कुशवाहा (सर्विंलांस )
7. कां0 ऋषभ कुमार (सर्विंलांस )
8. कां0 हर्ष तिवारी
9. कां0 अश्वनि उपाध्याय
Atarra, Banda | Oct 9, 2026