नगड़ी: जगन्नाथपुर मंदिर में CISF के 150 जवानों ने चलाया स्वच्छता अभियान
Nagri, Ranchi | Oct 1, 2026 जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे CISF के करीब 150 महिला एवं पुरुष जवानों ने सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति की ओर से CISF के पदाधिकारियों और जवानों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।