श्योपुर: श्योपुर पुलिस ने शुरू किया 'मैं भी प्रहरी' अभियान, बस स्टैंड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बसों में चिपकाए पोस्टर
श्योपुर। जिला पुलिस कप्तान सुधीर अग्रवाल की पहल पर मंगलवार को दोपहर 03 बजे बस यात्री जागरूकता अभियान के तहत मैं भी प्रहरी नाम से एक नया अभियान शुरू किया है। इसका मकसद बस यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करना और मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करना है।