श्योपुर: निराश्रित बच्चों के मामले में गार्जियन नियुक्त करने के निर्देश, रेडक्रॉस से 5 को मिली 50 हजार की आर्थिक मदद
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक कलेक्ट्रे सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कलेक्टर अर्पित वर्मा ने 174 आवेदको की फरियाद को सुनकर निराकरण की पहल की। इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को तत्काल लाभान्वित करने की कार्यवाही की।