पटियाली: पटियाली में अंडर ट्रेनिंग आरक्षियों को पुलिसिंग की दी गई सीख, पैदल गश्त कर कराया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
कासगंज में एसपी ओपी सिंह के निर्देशन में पटियाली पुलिस ने पैदल गश्त कर अंडर ट्रेनिंग आरक्षियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। बुधवार रात कोतवाली प्रभारी अजयवीर सिंह ने बाजार भ्रमण के दौरान आरक्षियों को कानून व्यवस्था, ड्यूटी जिम्मेदारियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के तरीके सिखाए। व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने की सलाह दी गई।