आज 04 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत जराम में जनपद सदस्य माननीय श्रीमती मंगली सोढ़ी के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रत्येक पौधा एक बेहतर भविष्य की नींव है। आइए, वृक्षारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करें।
80 views | Balrampur, Chhattisgarh | Jul 4, 2026