गर्ग एंड गर्ग प्लांट के समीप टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त,
एक शिक्षक सहित 07 बच्चे घायल, कोई जनहानि नहीं
Kullu Times
आज पुलिस पोस्ट कोकसर से सूचना प्राप्त हुई कि गर्ग एंड गर्ग प्लांट के समीप एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन संख्या HP01K9878 सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया है। उक्त वाहन मनाली से रोहतांग दर्रा होते हुए कोकसर से अटल टनल की ओर जा रहा था। वाहन में मध्य प्रदेश के इंदौर से घूमने आए स्कूली बच्चे एवं उनके साथ एक शिक्षक सवार थे।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची, जहाँ वाहन सड़क से नीचे दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पाया गया। वाहन में कुल 11 बच्चे, एक शिक्षक एवं चालक सवार थे। दुर्घटना में एक शिक्षक सहित कुल 07 बच्चे घायल हुए हैं। राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया है। कुछ घायलों को मनाली अस्पताल तथा अन्य घायलों को पीएचसी सिस्सू ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों के मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट (MLC) प्राप्त कर लिए गए हैं।पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जाँच की जा रही है तथा मामले में आगामी आवश्यक कानूनी कार्रवाई एएसआई श्याम लाल, प्रभारी पुलिस पोस्ट कोकसर द्वारा की जा रही है।
के.डी. शर्मा
उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय केलांग
जिला लाहौल एवं स्पीति, हिमाचल प्रदेश
Kullu, Kullu | Nov 2, 2026