कैरो: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत बोले, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ही छात्रों का विश्वास लौटाएगा, सरकार ट्वीट नहीं, कार्रवाई करे
नीट पेपर लीक मामले को लेकर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ट्वीट और अपील से छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा, बल्कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही छात्रों का विश्वास बहाल कर सकता है।