बक्सर: बक्सर सांसद का हमला: “मोदी को सुनने को कोई तैयार नहीं, महिलाओं का हो रहा है शोषण”
Buxar, Buxar | Jun 22, 2025 बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। बक्सर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बिहार में मोदी की रैलियों को सफल दिखाने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि “बिहार में अब नरेंद्र मोदी को सुनना कोई नहीं चाहता। इसलिए जबरन भीड़ जुटाई जा रही है।