बक्सर: अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया अभियान, 16 गिरफ्तार, ₹57500 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Jun 22, 2025 जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस काफी सक्रिय दिख रही है. इस क्रम में पिछले 24 घंटे में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में रोको टोको अभियान चलाया गया. अभियान शनिवार एवं रविवार की दरमियानी रात लगभग 4:00 बजे सुबह तक चलाया गया. इसको लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रविवार को 1:30 बजे अपराह्न में अपडेट जारी कर जानकारी दी गई है.