बक्सर: अहिरौली स्थित गंगा घाट से 138 शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jun 22, 2025 औद्योगिक क्षेत्र थाना के अहिरौली स्थित गंगा घाट के पास से एक तस्कर को शराब के साथ पकड़ा गया है. तस्कर की पहचान उमाशंकर माझी के रूप में हुई. गिरफ्तारी रविवार को संध्या 6:30 के करीब की गई है. उसके पास से कुल 138 पीस शराब बरामद की गई. जिसमें 8 पीएम ब्रांड की 48 पीस विदेशी शराब एवं पावर हाउस ब्रांड की 90 पीस देशी मसाला शराब शामिल हैं.