चित्तौड़गढ़-भुसावल हाईवे 347C पर ग्राम पानवा मोड़ पर मंगलवार देर रात गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक उज्जवल पिता विक्रमसिंह निवासी भीलगांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार महेंद्र पिता दादूसिंह राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से कसरावद अस्पताल पहुंचाया गया।