निज़ामाबाद: पेंड्रा गंगापुर के आशित सिंह बने मेडिकल अफसर, गांव में हुआ भव्य स्वागत समारोह
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर क्षेत्र के पेंड्रा गंगापुर गांव में रविवार दोपहर 1बजे मेडिकल अफसर के पद पर चयनित हुए आशित सिंह के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया और इस दौरान गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की आशित सिंह की सफलता से पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।