हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में हमीरपुर डिपो की बस हुई धक्काप्लेट यात्रियों ने लगाया धक्का, धक्का लगाते हुए वीडियो हुआ वायरल
हमीरपुर डिपो की बस निकालने के बाद रास्ते में कहां खराब हो जाए कोई भरोसा नहीं है। यात्रियों को बस में चढ़ने के पहले उसमें धक्का लगाना मजबूरी बन गया है। रविवार को सुमेरपुर कस्बे के बस स्टैंड में यात्री बस को धक्का लगाते हुए नजर आ रहे है। हमीरपुर डिपो की बसें अक्सर बीच रास्ते में धोखा दे जाती हैं। डिपो से निकलने के बाद कहां खड़ी हो जाएं कोई भरोसा नहीं है।