गौतम बुद्ध नगर: केसीसी कॉलेज में प्रबंधन ने छात्रों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए परीक्षा केंद्र से निकाला बाहर, वीडियो हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित केसीसी कॉलेज में शनिवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के साथ धक्का मुक्की करते हुए परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया। पीड़ित छात्रों ने बताया है कि प्रबंधन द्वारा छात्रों पर जुर्माना लगाकर अवैध वसूली की जा रही है, वहीं जुर्माना जमा ना करने पर उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया।