बगोदर: बगोदर मंझलाडीह में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन, विधायक नागेंद्र महतो ने किया उद्घाटन
बगोदर स्थित मंझीलाडीह में श्री चैती दुर्गापूजा सह रामनवमी पूजा समिति की ओर से शनिवार की रात्रि भक्ति जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।जिसका विधिवत शुभारंभ बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने फिता काट किया।वही इस दौरान विधायक ने कहा कि इस प्रकार के भक्ति जागरण कार्यक्रमों से क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बनता है तथा सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलती है।