दरभा: खाने के लालच में हमलावर हुए बंदर, कुटुमसर नाका के पास बाइक सवारों को झपटकर गिराया, दो घायल
Darbha, Bastar | Oct 23, 2026 कुटुमसर नाका के पास बंदरों के हमले से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बंदरों ने अचानक बाइक सवार युवकों पर झपट्टा मारा, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद जंगल से गुजरने वाले राहगीरों और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।