मोठ: मोठ क्षेत्र में किश्त वसूली पर निकला एजेंट मौत बनकर लौटा, बेतवा नदी में मिला शव, हत्या या आत्महत्या?
Moth, Jhansi | Jul 11, 2026 झांसी के मोठ क्षेत्र में किश्त वसूली के लिए निकले माइक्रो फाइनेंस एजेंट शैलेन्द्र नरवरिया का दो दिन बाद बेतवा नदी से शव बरामद हुआ। पुल किनारे उसकी बाइक मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।