कानपुर: कल्याणपुर के शिवली रोड पर दबंगों ने अवैध दुकान लगाने को लेकर की मारपीट,महिला को पीटा,वीडियो वायरल
कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवली रोड पर दबंगों ने अवैध दुकान लगाने के लिए मारपीट की है। महिला के साथ भी मारपीट की गई है।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेकर स्थानीय पुलिस को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है। थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया घटना की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।