कानपुर: गल्ला मंडी स्थित मतगणना स्थल पर गर्मी का कहर , गश खाकर गिरी महिला कांस्टेबल
गल्ला मंडी स्थित मतगणना स्थल पर गर्मी का कहर देखने को मिला। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा लगातार ठंडा पेयजल और ओआरएस का वितरण किया जा रहा था। गर्मी से बचाव के लिए टेंट में कूलर भी लगाए गए थे लेकिन इसके बावजूद गर्मी के कहर से कई लोग बीमार हुए। ड्यूटी में तैनात एक महिला कांस्टेबल गश खाकर गिर गई। जिसके बाद साथी पुलिसकर्मियों ने महिला कांस्टेबल का उपचार कराया।