कानपुर: गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू सिटी हॉस्पिटल के पास पुल की रेलिंग पर अज्ञात युवक का शब मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा युवक की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।