कानपुर: मोतीझील स्थित नगर निगम कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद महापौर ने पार्षदों के साथ लगाए ठुमके,जमकर की आतिशबाजी
मोतीझील स्थित नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रमिला पांडे ने पार्षदों के साथ भारतीय जनता पार्टी के जीत पर जश्न मनाया। इस दौरान महापौर ने आतिशबाजी की। वहीं मिष्ठान का वितरण भी किया। महापौर ने पार्षदों के साथ ढोल की थाप पर ठुमके भी लगाए।कानपुर नगर और अकबरपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत हुई है। नगर निगम कार्यालय में महापौर ने जश्न मनाया।