श्योपुर: ग्राम रायपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, देहात थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रायपुरा में दो पक्षो में शनिवार की रात्रि 8 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में रविवार को सुबह 7 बजे दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर क्रॉस प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को शाम 6 बजे दी है।