स्याना: नगर पालिका बोर्ड बैठक में नगर के विकास कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए तैयार की गई रूपरेखा
Siyana, Bulandshahr | Sep 26, 2026
नगर पालिका बोर्ड बैठक में नगर के विकास कार्य को और अधिक तेजी से आगे बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की गई। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता व ईओ सेवाराम राजभर के संचालन में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक में आय-व्यय के ब्योरा के साथ नगर के विकास कार्य को तेजी देने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान पालिका सभासद मौजूद रहे।