जबलपुर: स्कूल जा रहे बच्चों पर रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से पलटी बच्चों से भरी वैन, सीसीटीवी आया सामने
जबलपुर के सुभाष नगर गढ़ा पुरवा रोड पर सुबह-सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल जा रहे मासूम बच्चों से भरी वैन को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन सड़क पर पलट गई और पलभर में बच्चों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अब इस खौफनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की टक्क